फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: माधवपुरम में बुुजुर्ग ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर-1 निवासी राजेश अवस्थी(66) ने सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी की। शुक्रवार सुबह उनका शव माधवपुरम सेक्टर-1 स्थित ग्रीन बेल्ट में मिला। शव के पास पानी की बोतल और सल्फास की गोलियां मिलीं। सुसाइड नोट में उन्होंने परिवार को अच्छा बताया और लिखा कि वह उनके लिए कुछ नहीं कर पाए। उन्होंने अपनी मौत का खुद को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी राजेश कंबोज ने बताया कि राजेश अवस्थी अपने बेटे और पत्नी के साथ रहते थे। उनकी पत्नी बृहस्पतिवार को गुरुग्राम बेटी के पास गई थीं। सुसाइड नोट में उन्होंने अंगदान की इच्छा जताई थी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि जीवित रहते प्रक्रिया पूरी होने के कारण अंगदान नहीं हो सका। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें