फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डाक विभाग में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
जानीखुर्द। जानी पुलिस द्वारा गिरफ्तार जालसाजी करने का आरोपी फोटो पुलिस
विज्ञापन
- आरोपियों ने जालसाजी कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए, पीड़ितों को फर्जी नियुक्ति पत्र थमाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द (मेरठ)। थाना जानी पुलिस ने डाक विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने और फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर सौंपने वाले आरोपी उमेश कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया।
गांव भोला निवासी दीपक ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि आरोपी संदीप कुमार और उमेश ने मिलकर उसके, उसके परिवार के सदस्यों सचिन, पवन व परिचित टिंकू निवासी गांव बुबकपुर, थाना सरधना के साथ धोखाधड़ी की है। आरोपियों ने इन सभी को पोस्ट ऑफिस में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और इसके बदले मोटी रकम हड़प ली। ठगी को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने जालसाजी कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और पीड़ितों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिए।
विज्ञापन

पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने रकम लौटाने से साफ इन्कार कर दिया। पुलिस ने दीपक कुमार की तहरीर पर जानी थाने में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने जांच के बाद नामजद आरोपी उमेश कुमार निवासी गांव अहार वागर थाना अहार, जिला बुलंदशहर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी उमेश कुमार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें