फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बुजुर्ग और उनके परिवार के साथ की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रोहटा रोड स्थित एक कॉलोनी में बुधवार रात तेज रफ्तार कार चलाने का विरोध करने पर बुजुर्ग और उनके परिवार के साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने बुजुर्ग को जमीन पर गिराकर पीटा। हमले का वीडियो मकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। बृहस्पतिवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो शांतिकुंज कॉलोनी का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शांतिकुंज कॉलोनी में बुधवार रात एक बुजुर्ग अपने घर के बाहर खड़े थे। रात के समय एक चालक अपने साथियों के साथ तेजी से कार लेकर गली से जा रहा था। बुजुर्ग ने आरोपी चालक से कार तेज चलाने के लिए मना किया। इस पर चालक व उसके साथियों ने बुजुर्ग से गालीगलौज कर दी। मौके पर कॉलोनी के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आरोपियों ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। आरोपियों ने बुजुर्ग को जमकर पीटा। बीच बचाव में आए अन्य लोगों के साथ आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया।
आरोपियों के हमले से क्षेत्र में भगदड़ मच गई। हमले का वीडियो मकान पर लगे कैमरे में कैद हो गया। बृहस्पतिवार को वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि फिलहाल तहरीर नहीं आई है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें