मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में नौशाद के घर के बाहर बैठने पर तौसिफ, राहुल और एक अन्य ने उनके साथ मारपीट की और घर पर पथराव किया। हमले में नौशाद घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इत्तेफाक नगर निवासी महताब ने बताया कि उनके छोटे भाई के घर के बाहर आरोपियों का झुंड अक्सर गाली-गलौज करता था। नौशाद ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन तीन जनवरी को वह फिर हमला कर दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। संवाद