फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवेशी बांधने के विवाद में बुजुर्ग किसान की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- भावनपुर के पंचगांव में शुक्रवार सुुबह हुई वारदात
विज्ञापन

पड़ोसी हमलावरों ने घर में घुसकर किया हमला,मौके पर हुई मौत
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव पंचगांव पट्टी अमरसिंह में मवेशी बांधने के विवाद में 62 वर्षीय किसान रामोतार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने घर में घुसकर रामोतार पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे अमित ने चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
गांव पचगांव पट्टी अमरसिंह निवासी रामोतार (62) पुत्र भगवत पेशे से किसान थे। उसके परिवार में उसकी पत्नी सोवित्री देवी, बेटे अमित सैनी, अजय सैनी, एक बेटी शादीशुदा है। उसके बेटे अमित ने बताया कि उनके पिता रामोतार अपने घर के बाहर मवेशियों को बांधते थे, जिसका उनके पड़ोसी संदीप उर्फ लालू, प्रदीप उर्फ सोनू और उनकी पत्नियां अक्सर विरोध करती थीं।
विज्ञापन

आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे संदीप, प्रदीप और उनकी पत्नियां रामोतार के घर में घुस गईं। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और जब रामोतार बीच-बचाव करने आए, तो उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने रामोतार को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा, जिससे उनकी छाती में गंभीर चोटें आईं। कुछ समय बाद रामोतार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की लगी भीड़
रामोतार की मौत के बाद उनके बेटे अमित ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। थाना प्रभारी जोगेंद्र सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी संदीप के घर पर दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए घर के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। रामोतार की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया और ग्रामीणों की भीड़ उनके घर पर जमा हो गई। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि रामोतार हृदय रोग के मरीज थे और कुछ दिन पहले ही उनके हृदय के वाल्व पड़े थे।
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें