फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बड़ा भाई करता था अपमानित, शादी का भी करता था विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तों की मर्यादा और खून का मोह शनिवार को लावड़ कस्बे की सड़कों पर बिखर गया। जिस घर में चार भाइयों के साथ रहने की चर्चा होती थी वहां शनिवार दोपहर केवल चीख-पुकार और मातम पसरा था। छोटे भाई अरुण ने महज मामूली विवाद और अपमान का बदला लेने के लिए अपने सगे बड़े भाई जोनी की चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देते वक्त हत्यारोपी के हाथ जरा भी नहीं कांपे।
विज्ञापन



पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि अरुण अक्सर अपनी शादी की बात करता था जिस पर बड़ा भाई जोनी नाराजगी जाहिर करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर तनातनी रहती थी। शनिवार दोपहर को भी दोनों के बीच किसी पुरानी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। वहीं विवाद की एक वजह खाना खाने को लेकर हुई तकरार भी बताई जा रही है। मौके पर मौजूद अन्य दो भाइयों, कवलजीत और कलवा ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन आक्रोश में आए अरुण ने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से जोनी पर हमला कर दिया और उसका गला रेत दिया।



नशे की लत और जमीन के पैसों ने बिगाड़ा घर का माहौल

परिजनों ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद चारों भाइयों ने अपनी साढ़े तीन बीघा पुश्तैनी जमीन बेच दी थी और मिले हुए पैसों को आपस में बांट लिया था। सभी भाई मजदूरी करते थे लेकिन आरोपी अरुण और मृतक जोनी दोनों ही नशे के आदी हो चुके थे। नशे की इसी लत के कारण घर में आए दिन कलह और तनाव का माहौल रहता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी अरुण का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पहले भी कस्बे की एक युवती से छेड़छाड़ के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन




खून से सने कपड़े बदलकर भागने की फिराक में था आरोपी

वारदात को अंजाम देने के बाद जोनी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा जिसे देख परिजनों में कोहराम मच गया। इसी बीच आरोपी अरुण अपने खून से सने हाथ धोए और कपड़े बदलकर मौके से भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते वह कामयाब नहीं हो सका।



पुलिस की कार्रवाई

सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी अरुण को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और उससे पूछताछ जारी है ताकि हत्या के सटीक कारणों का खुलासा हो सके। घटना के बाद से पूरे मोहल्ला खारा कुआं में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें