फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने उजाड़े परिवार : एक भाई का अंतिम संस्कार कर लौटे भी न थे परिजन, दूसरे की मौत की आ गई खबर

Thu, 06 May 2021 01:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
covid-19 death in meerut - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महामारी में परिवार के परिवार उजड़ रहे हैं। परिवार के कई-कई सदस्य दुनिया छोड़ चले गए हैं। गाजियाबाद की नेहरू नगर कॉलोनी में ऐसा ही मामला सामने आया। जब परिवार के एक भाई का अंतिम संस्कार कर लौटे भी न थे कि दूसरे की मौत की सूचना आ गई। मृतक की मां इस बात से अनजान थी कि उसके दो बेटे दुनिया छोड़कर चले गए।
विज्ञापन


नेहरू नगर निवासी अरुण सक्सेना का मेडिकल कॉलेज मेरठ में बुधवार शाम छह बजे देहांत हो गया। बेटा मयंक मदद की मांग करता रहा, लेकिन कोई शव को हाथ लगाने के लिए तैयार नहीं हुआ।

अब रिश्तेदारों के पहुंचने के बाद ही अंतिम संस्कार होगा। मयंक ने बताया कि उसके चाचा की सुबह सात बजे गाजियाबाद में मौत हो गई थी। उनका ब्रजघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अभी परिवार के लोग घर भी नहीं लौटे थे कि पिता अरुण भी दुनिया छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

 
अमर उजाला की पहल पर युवा एकता समिति के संस्थापक बदर अली ने पीड़ित परिवार से संपर्क किया और शव ले जाने के लिए एंबुलेंस की निशुल्क व्यवस्था का आश्वासन दिया। अब यदि शव गाजियाबाद जाता है तो एंबुलेंस गाजियाबाद जाएगी, वरना सूरजकुंड पर अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें