औद्योगिक इकाइयों के संचालन में नहीं होगी ई-पास की जरूरत
मेरठ। शहर में लॉकडाउन के दौरान औद्योगिक इकाइयों के संचालन पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी। कर्मचारी और स्टाफ को आवागमन के लिए ई-पास जारी कराने की आवश्यकता नहीं हैं। फैक्टरी से मिले पहचान पत्र ही कर्मचारियों के लिए पास का काम करेंगे।
उपायुक्त उद्योग वीके कौशल ने बताया कि लॉकडाउन में उद्योग संचालन पर रोक नहीं है। उद्योगों के संचालन में कोरोना एसओपी का पूरा पालन करना होगा। हर इकाई में कोविड हेल्प डेस्क संचालित होनी चाहिए। अगर किसी फैक्टरी के कर्मचारियों के पास पहचान पत्र नहीं है तो फर्म के लेटर हैड पर उक्त कर्मचारी का नाम, पता लिखकर व फोटो लगाकर संचालक के हस्ताक्षर व मुहर लगाकर उद्योग स्वामी पास जारी कर सकता है।
इन्हें मिली है ई-पास से छूट
प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन में औद्योगिक गतिविधियों, ई-कॉमर्स आपरेशन, आपात चिकित्सा स्थिति वाले व्यक्ति, मेडिकल सेवाओं, दूरसंचार, डाक सेवाओं को ई-पास से छूट दी है।