बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 26 बाल वीरों को सम्मानित किया था। इसमें मेरठ के लिए गर्व की बात यह है कि ईहा दीक्षित बालशक्ति पुरस्कार पाने वाली सबसे कम उम्र की बच्ची हैं।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाली ईहा दीक्षित से गुरुवार को मुलाकात की। इस दौरान ईहा ने पीएम मोदी के साथ पौधरोपण किया। खास बात यह है कि पीएम मोदी ने भी ईहा को पौधा देकर सम्मानित किया। इस बीच करीब 10 मिनट तक पीएम मोदी ईहा से बातचीत की। उन्होंने ईहा की सराहना करते हुए कहा कि तुम अच्छा काम कर रही हो, इसे भविष्य में जारी रखना।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाली ईहा दीक्षित को स्कूल के प्रधानाचार्य और स्टाफ ने भी बधाई दी। लोहिया नगर स्थित सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा-एक में पढ़ने वाली ईहा का कक्षा में भी उत्तम प्रदर्शन रहता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/