फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आठवीं की छात्रा अवंतिका बनी एक दिन की बीडीओ, अंतिम बनी भूनी चौकी इंचार्ज

विज्ञापन
सरूरपुर। एक दिन की भूनी चौकी प्रभारी बनी कुमारी अंतिम। संवाद
विज्ञापन
सरूरपुर। गांव भूनी में स्थित कस्तूबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा अवंतिका एक दिन की खंड विकास अधिकारी बनी। उसकी सहपाठी कुमारी अंतिम भूनी पुलिस चौकी का इंचार्ज बनी। दोनों छात्राओं ने प्रशासनिक कार्य का अनुभव प्राप्त किया।
विज्ञापन

बुधवार को विद्यालयों में मीना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंगलवार को इसी आयोजन के तहत छात्रा अवंतिका व कुमारी अंतिम ने सरकारी कार्य का अनुभव लिया। छात्रा अवंतिका ने बताया कि उसका भविष्य में आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करने का सपना है। अवंतिका ने ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उसने आम जनता की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के लिए निर्देश दिए। ब्लॉक प्रमुख व अधिकारियों ने उसे मार्गदर्शन देते हुए बताया कि किस तरह विकास योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाता है।
छात्रा कुमारी अंतिम ने आईपीएस बनने की इच्छा जताई। अंतिम ने चौकी पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों से मुलाकात की और चौकी की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। थाने में दर्ज शिकायतों को देखा और फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं। पुलिस अधिकारियों ने उसे बताया कि किस तरह से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकी स्तर पर काम होता है।

सरूरपुर। एक दिन की भूनी चौकी प्रभारी बनी कुमारी अंतिम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें