यूपी के बागपत में आठ साल का मासूम कमरे की खिड़की पर चुनरी से बनाए गए फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
सरूरपुर कलां गांव में इलैक्ट्रॉनिक की दुकान चलाने वाले अनुसूचित जाति के ईश्वर सिंह का बेटा दिव्यांशु सोमवार को घर पर था। दोपहर ढाई बजे उसकी मां सुनीता घर पहुंची तो पहली मंजिल पर बने कमरे की खिड़की पर दिव्यांशु लटका मिला।
बालक के गले में चुनरी का फंदा था। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक घटना के वक्त घर पर बच्चे के अलावा कोई नहीं था।
परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी है। आशंका जताई जा रही है कि दिव्यांशु खेल-खेल में फांसी के फंदे पर झूल गया। अन्य बच्चों से परिजनों ने जानकारी ली, लेकिन फिलहाल वह कुछ नहीं बता रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/