फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टी-20 लीग में खेलेंगी आठ टीमें, नाम जारी किए

विज्ञापन
मेरठ लीग टीम
विज्ञापन
कंकरखेड़ा, शास्त्रीनगर, गंगानगर के नाम से टीमें, टीम के ट्रायल्स 28 फरवरी और 1 मार्च को होंगे
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ टी-20 लीग को लेकर जिला क्रिकेट संघ की ओर से सभी टीम के नाम जारी कर दिए गए है। इसमें क्रिकगिरी चैंप्स कंकरखेड़ा, व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर, मेरठ साउथ वॉरियर, माल रोड, साकेत रॉयल चैंप्स, मेरठ कैंट कमांडो, मेरठ सिविलियन हीरोज और गंगानगर की टीम शामिल होंगी। टीम की जर्सी और ट्रॉफी 27 फरवरी को लांच होगी। ट्रायल्स 28 फरवरी और एक मार्च को होंगे।
क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शहर में आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग (सीजन-1) का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर तेज गेंदबाज भारतीय टीम के पूर्व सदस्य रहे भुवनेश्वर कुमार को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। अब लीग को लेकर टीम के नाम और उनके मालिक के नाम भी सामने आ गए हैं। टूर्नामेंट में कुल 8 टीम प्रतिभाग कर रही हैं, जिसमें प्रत्येक टीम में 20-20 खिलाड़ी होंगे। इसमें खिलाड़ियों की नीलामी भी सात मार्च को होगी। सभी मैच आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के क्रिकेट मैदान पर किए जाएंगे। एक मैच दोपहर 2 बजे और एक मैच शाम 6 बजे से होगा।
विज्ञापन

ये हैं टीम और उनके ऑनर
क्रिकगिरी चैंप्स कंकरखेड़ा की टीम के ऑनर अमित गोयल हैं। व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर के ऑनर इंडेक्सबेल रिटेल सॉल्यूशन के विशु गुप्ता हैं। मेरठ साउथ वॉरियर के ऑनर बंसल इंपेक्स के सुमित बंसल हैं। माल रोड टीम के ऑनर राहुल गुप्ता है। साकेत रॉयल चैंप्स के मालिक अभिनव यादव और मोहित हैं। मेरठ कैंट कमांडोज के मालिक हिमांशु और शैलेंद्र एलन हैं। मेरठ सिविल लाइन हीरोज के मालिक ए स्क्वायर स्पोर्ट्स के दीपक त्यागी हैं। गंगानगर टीम के मालिक गौरव चोपड़ा हैं।
विज्ञापन



ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन होगा आवश्यक
ट्रायल प्रक्रिया में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और मेरठ जिला क्रिकेट एसोसिएशन में होना आवश्यक है। खिलाड़ियों को उनके ट्रायल की तिथि और बैच की जानकारी एमडीसीए द्वारा आधिकारिक मैसेज के माध्यम से भेजी जाएगी। ट्रायल के दौरान आधिकारिक चयनकर्ता और सभी आठ टीमों के कोच भी रहेंगे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर ही उनका चयन किया जाएगा।

मेरठ लीग टीम

मेरठ लीग टीम

मेरठ लीग टीम

मेरठ लीग टीम

मेरठ लीग टीम

मेरठ लीग टीम

मेरठ लीग टीम

मेरठ लीग टीम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें