फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गोसेवा प्रमुख के परिवार पर आठ राउंड फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के ग्राम जुर्रानपुर में बृहस्पतिवार देर रात उस समय दहशत फैल गई जब तीन बाइक सवार बदमाशों ने लोहियानगर गोसेवा प्रमुख योगेंद्र भड़ाना के घर पर आठ राउंड फायरिंग कर दी। घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। आरोपी पास के मकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

बिजली बंबा बाईपास रोड स्थित जुर्रानपुर गांव निवासी योगेंद्र भड़ाना के भतीजे आकाश कुमार ने शुक्रवार सुबह थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह बृहस्पतिवार रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। तभी देर रात दो बजे तीन बाइकों पर सवार कुछ अज्ञात लोग उनके घर के बाहर पहुंचे। आरोपियों ने घर के बाहर खड़े होकर जमकर गाली-गलौज की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसी बीच आरोपियों ने घर पर करीब आठ राउंड फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर परिवार के लोग दहशत में आ गए। आरोपियों के जाने के बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर डायल-112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पहचान कर जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें