फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किनौनी में संघर्ष में आठ लोग घायल, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। गांव किनौनी में रविवार रात दो सगे भाइयों के बच्चों में खेलने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से जमकर धारदार हथियार चले और पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव किनौनी निवासी जयपाल व बाबू पुत्र चतरू दोनों सगे भाइयों के बच्चों के बीच खेलने को लेकर रविवार की शाम मामूली विवाद हुआ था। इसके बाद कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया था। लेकिन रात के समय दोनों पक्षों के लोग हाथों में लाठी-डंडे, बलकटी और अन्य धारदार हथियार लेकर एक-दूसरे से भिड़ गए। दोनों पक्षों की ओर से जमकर धारदार हथियार चले और दोनों ओर से पथराव भी किया गया।
काफी देर तक दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इससे मोहल्ले में भी अफरा-तफरी मच गई। बीचबचाव में आए लोगों के साथ भी मारपीट की गई। संघर्ष में दोनों पक्षों के आठ लोग लोग घायल हो गए। इनमें जयपाल पक्ष से रति पुत्र चतरू, स्वाति पुत्री संजय, राहुल पुत्र रतिभान, सुनीता पत्नी जयपाल और बाबू पक्ष के सतपाल, जोगी, विकास पुत्र बाबू व बल्लो पत्नी बाबू आदि घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर किया गया है। संघर्ष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर एक-दूसरे के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें