फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंदगी फैलाने पर आठ लोगों पर जुर्माना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। सड़क पर कचरा फेंकने, नालियों में कूड़ा, निर्माण सामग्री व गोबर डालकर गंदगी फैलाने वाले आठ लोगों पर नगर निगम ने चालान काटा और 16 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया।
वरिष्ठ स्वास्थ्य प्रभारी एवं अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी ने बताया कि सूरजकुंड वाहन डिपो क्षेत्र में श्याम नगर की गली नंबर-7 निवासी राशिद पर नाले में गोबर बहाने के आरोप में एक हजार का जुर्माना लगाया गया। औरंगशाहपुर डिकी क्षेत्र में सगीर अहमद और विपिन कुमार पर सड़क एवं नाले में गोबर डालकर गंदगी फैलाने के मामले में पांच हजार, दिल्ली रोड वाहन डिपो क्षेत्र में शास्त्री नगर निवासी धर्मपाल आहुजा पर नाले में गोबर बहाने के कारण पांच हजार का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुमायूं नगर निवासी जमील पर इसी तरह की लापरवाही के लिए एक हजार, बेरीपुरा निवासी हितेश पर गंदगी फैलाने के मामले में दो हजार, कंकरखेड़ा वाहन डिपो क्षेत्र में कासमपुर निवासी सुभाष और संजय पर सड़क पर कूड़ा फैलाने के आरोप में एक हजार, मोदीपुरम निवासी जितेंद्र पर सड़क पर कूड़ा एवं अपशिष्ट डालने के कारण 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। ब्रह्मपुरी निवासी दिनेश छाबड़ा पर नाली में कूड़ा एवं अपशिष्ट डालने के मामले में एक हजार का चालान किया गया। इसी तरह से निगम ने 16 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें