फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती के बाद प्रेम में आठ माह पहले छली गई थी युवती

Thu, 31 Oct 2024 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/झिंझाना। सहारनपुर की युवती को झिंझाना में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामले में खुलासा हुआ है कि युवती को बार-बार विश्वास देकर छला गया। आठ माह पहले युवती के साथ पहले इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती की गई थी और उसके बाद प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस बार युवती को डांस पार्टी के नाम पर फिर से चार युवकों ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले की सहारनपुर पुलिस द्वारा ही जांच कर रही है।
विज्ञापन

झिंझाना थाने पर आठ माह पहले झिंझाना थाने पर युवती की तरफ से जो रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, उसमें बताया था कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती पहले उसके साथ दोस्ती की और फिर उसे प्रेम जाल में फंसाया और उसे सहारनपुर से अपने घर बुलाया। वहां पर तमंचे से आतंकित कर दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपी युवती को बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस के मुताबिक युवती न्यायालय में अपने बयान से मुकर गई थी, जिससे मामला खारिज हो गया था।
तीन दिन पहले सहारनपुर के जनकपुरी थाने पर युवती ने झिंझाना के जिन चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, वे युवक पहले दर्ज मामले में नामजद नहीं थे। चारों युवक उनसे अलग हैं। पीड़ित युवती के मुताबिक इस बार उसे डांस पार्टी में काम करने का लालच देकर झांसे में ले लिया और दिल्ली आदि स्थानों पर डांस पार्टी के बहाने ले जाकर यौन शोषण किया। उसे फिर झिंझाना में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। कुल मिलाकर दोनों मामलों में देखा जाए तो युवती विश्वास में छली गई। इस मामले में झिंझाना पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण की जांच सहारनपुर पुलिस द्वारा की जा रही है। सहारनपुर पुलिस की टीम अभी झिंझाना नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें