फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आठ माह की गर्भवती के पेट में लात मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के तारापुरी में बच्चों के मामूली विवाद के बाद पति से मारपीट के दौरान आरोपियों ने बीच-बचाव करने आई आठ माह की गर्भवती के पेट में लात मार दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस के कोई कार्रवाई नहीं करने पर बुधवार को पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन

पीड़िता रुखसार ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर बताया कि वह आठ माह की गर्भवती है। 21 सितंबर को बच्चों के बीच मामूली कहासुनी को लेकर पड़ोस के रहने वाले गाजू से उसके पति गुलजार का विवाद हो गया था। इसके बाद आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता भी करा दिया था। लेकिन गाजू इस बात की रंजिश में अमन, शाहिद, जीमल आदि के साथ उसके घर में घुस आया और पति के साथ मारपीट करने लगा। जब वह पति को बचाने के लिए आई तो आरोपियाें ने उसके पेट में लात मार दी। परिवार के लोग उसे ठेले में लेकर लिसाड़ी गेट थाना लेकर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ कोतवाली को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें