सरूरपुर। कस्बा करनावल में मंगलवार रात चोरों द्वारा स्थान से दो ट्रांसफार्मर चोरी कर लिए गए। ट्रांसफार्मर न होने से आधी आबादी में अंधेरा पसर रहा। विद्युत विभाग द्वारा अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।
करनावल बिजली विभाग के जेई पारसनाथ झा के मुताबिक करनावल में रामपुर मोती मार्ग पर एक ही स्थान पर 250-250 केवी के दो ट्रांसफार्मर रखे हुए थे। इन्हीें से आधे कस्बे में विद्युत आपूर्ति होती है। मगंलवार रात चोरों ने ट्रांसफार्मर से सामान चोरी कर लिया। सुबह होने पर ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो दोनों ट्रांसफार्मर खुर्द-बुर्द हालत में पड़े हुए थे। घटना की जानकारी विद्युत विभाग को दी। मौके पर अधिकारी पहुंचे। जेई के मुताबिक चोर करीब आठ लाख रुपये कीमत का सामान चोर चोरी कर लिया है। अज्ञात के खिलाफ दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक वारदात के खुलासे के लिए टीम गठित की गई है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया।