संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना (मेरठ)। एक्स एनसीसी कैडेट सोशल वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि एनसीसी ग्रुप मेरठ (मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर जनपद) से आठ कैडेट्स का चयन राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। इसमें तीन कैडेट मातृ शक्ति के रूप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
दो कैडेट कर्तव्य पथ पर भारत के राष्ट्रपति को सलामी देंगे और तीन कैडेट प्रधानमंत्री रैली में उत्तर प्रदेश निदेशालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। दो कैडेट राष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। एक कैडेट ने फ्लैग एरिया ब्रीफिंग की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है। गणतंत्र दिवस शिविर के उपरांत लौटने पर सभी मेधावी कैडेट्स का एक्स एनसीसी कैडेट सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा स्वागत किया जाएगा।
70 यूपी बटालियन मेरठ की सीनियर अंडर आफिसर अनन्या त्यागी व 71 यूपी बटालियन मेरठ की कैडेट अक्षिता सिंह राष्ट्रपति को सलामी देंगी। 82 यूपी बटालियन मुजफ्फरनगर के अंडर आफिसर विशाल कुमार फ्लैग एरिया, 86 यूपी बटालियन सहारनपुर के सीनियर अंडर आफिसर वंश, 2 यूपी आमर्ड बटालियन मेरठ के अंडर आफिसर लवकेश शर्मा व 82 यूपी बटालियन मुजफ्फरनगर के अंडर आफिसर अंश चौधरी द्वारा पीएम रैली पीए को सलामी देंगे। 70 यूपी बटालियन के कैडेट खुशीराम व 70 यूपी बटालियन मेरठ की कैडेट मनस्वी चौधरी सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगी। 82 यूपी बटालियन मुजफ्फरनगर के अंडर आफिसर विशाल कुमार फ्लैग एरिया में प्रस्तुति देंगे।
70 यूपी बटालियन मेरठ के कैडेट खुशीराम। (स्त्रोत सोसयटी) मवाना।