फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में सरिया गैंग के मुखिया समेत आठ दबोचे

विज्ञापन
मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश।
विज्ञापन
मुठभेड़ में सरिया गैंग के मुखिया समेत आठ दबोचे
विज्ञापन

मोदीपुरम। हाईवे पर चोरी का सरिया लेकर जगह-जगह सप्लाई करने वाले एक गैंग की बृहस्पतिवार सुबह पल्लवपुरम पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मुख्य सरगना समेत आठ लोगों को भारी असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सीओ दौराला जितेंद्र सरगम ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के माउंट लिट्रा जी स्कूल के पास खाली मैदान में सरिया गिरोह के सदस्य चोरी का सरिया दो कैंटर से उतार रहे हैं। सूचना मिलते ही सीओ दौराला टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को घेर लिया। जिस पर गिरोह के सदस्यों ने फायरिंग शुरू कर दी। वहीं, पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई। पुलिस ने मौके से सरिया गैंग के सरगना मनोज निवासी वलीदपुर, रोहित निवासी सरधना, शिवरतन निवासी सरधना, सरफराज निवासी सूजडू कोतवाली मुजफ्फरनगर, सुनील निवासी देदूपुर थाना मवाना, अरविंद निवासी देदूपुर थाना मवाना, मोहन निवासी नाहरी मसूरी गाजियाबाद, विपिन निवासी वलीदपुर दौराला को पकड़ लिया। पुलिस ने उक्त आरोपियों के पास से 22 लाख कीमत का 320 क्विंटल सरिया, दो तमंचे, कारतूस, चार चाकू, दो कैंटर, एक कार, एक कांटा, एक बाइक व एक अंग्रेजी रिवाल्वर बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें