फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस शहर में नहीं मनाई गई ईद, जानें- क्या है बड़ी वजह, अब गुरुवार को मनाएंगे

Thu, 06 Jun 2019 01:53 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
जलालाबाद में जानकारी देते रोजेदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शामली में चांद दिखने को लेकर मौलाना में मतभेद के चलते जलालाबाद के लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई। नतीजतन बुधवार को लगभग आधे कस्बे में ईद नहीं मनाई गई। बहुत से लोगों ने रोजा रखा। अब ये लोग गुरुवार को ईद मनाएंगे। 

विज्ञापन


मंगलवार को काफी देर रात तक चांद का दीदार नहीं हुआ था, लेकिन देवबंद से उलमा की खबर आने के बाद कस्बे में कई मस्जिदों से बुधवार को ईद का एलान कर दिया गया था, लेकिन मदरसा मिफ्ता उल उलूम के मोहतमिम सदर मौलाना हफीउल्ला खान का कहना था कि चांद का दीदार नहीं हुआ है। इसलिए ईद बुधवार को मनाना उचित नहीं है। इसकी चर्चा कस्बे में फैल गई। इसी वजह से बुधवार को लोग ईद मनाने को लेकर भ्रम की स्थिति में रहे। इसी भ्रम में बुधवार को ईद मनाने को लेकर मुस्लिम समाज दो हिस्से में बंट गया। आधे कस्बावासियों ने ईद का त्योहार मनाया, लेकिन आधे कस्बे ने ईद नहीं मनाई गई। जहां ईद नहीं मनाई गई, वहां लोगों ने रोजा रखा। ईद की नमाज मौलवियों वाली मस्जिद में शहर काजी तारिक हुसैन साहब ने सुबह 7.15 बजे अदा कराई। मौलाना मुफ्ती कासिम साहिब ने ईद की नमाज पढ़ाई और अमनो-अमान की दुआ कराई। ऐसे में अब कस्बे में दो दिन ईद मनाई जाएगी। रोजा रखने वाले लोग गुरुवार को ईद मनाएंगे।

देवबंद से खबर आ गई थी इसलिए मनाई ईद
मरकज वाली मस्जिद के इमाम मुफ्ती मौलाना कासिम साहब ने पूछने पर बताया कि मदरसा देवबंद से उलमा ने मंगलवार शाम को ही एलान कर दिया था कि ईद बुधवार को होगी। इसलिए अधिकांश कस्बावासियों ने आज ईद मनाई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चांद का दीदार नहीं तो कैसे मनाएं ईद
जामा मस्जिद के मोहतमिम हाजी आदिल ने बताया कि पहले से ही हजरत साहब के जमाने से चांद का दीदार होने के अगले रोज ईद मनाई जाती रही है। आज भी मदरसा मस्जिद के मोहतमिम मौलाना हफीउल्ला खान साहब ने सबको समझाया कि जब चांद का दीदार नहीं हुआ, तो बुधवार को ईद नहीं कैसे मनाएं। इसी वजह से अधिकतर लोगों ने आज  ईद नहीं मनाई। ये कल ईद मनाएंगे।

इन लोगों ने रखा आज रोजा
हाफिज साजिल मलिक, इदरीश अहमद, पूर्व चेयरमैन जहीर मलिक, शरीफ अहमद, मुस्तफा सहित सैकड़ों लोगों ने बुधवार को रोजा रखा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें