मेरठ में ईद-उल-फितर की नमाज का समय तय कर दिया गया है। शहरकाजी जैनुल सालिकिन ने घोषणा की है कि इस बार शाही ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज सुबह 8 बजे अदा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि ईद के दिन बड़ी संख्या में नमाजी शाही ईदगाह पहुंचते हैं, इसलिए सभी से समय से पहले पहुंचने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई है। नमाज से पहले ईदगाह में आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।