शहरकाजी ने चार लोगों के साथ ईद की नमाज अदा करते हुए
- फोटो : amar ujala
एसएसपी ने बताया कि संपूर्ण लाॅकडाउन में किसी ने दुकान खोली या फिर सामान बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। संवेदन और अति संवेदनशील इलाकों में रविवार रात से ही पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया था। एसपी सिटी ने शहर के संवेदनशील इलाकों और अतिसंवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया।
सुरक्षा के इंतजाम और पूर्णत लाॅकडाउन देखते हुए आईजी रेंज प्रवीण कुमार ने भी रविवार देर रात शहर का जायजा लिया। इंदिरा चौक, घंटाघर, बेगमपुल समेत शहर के कई चौराहों का भी निरीक्षण किया। आई जी प्रवीण कुमार ने बताया कि ईद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह से ही फोर्स का मूवमेंट शहर में बना हुआ है। किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं है।
एक लाख लीटर दूध से बनेगी शीर
मेरठ महानगर में ईद पर एक लाख लीटर दूध की शीर बनी। पराग, मदर डेयरी एवं अमूल समेत कई अन्य दूध कंपनियों ने शहर में ईद पर दूध की आपूर्ति बढ़ा दी है। अकेले पराग दूध संघ ने महानगर में 70 हजार लीटर अतिरिक्त दूध की आपूर्ति का लक्ष्य रखा है। जिससे लाॅकडाउन के चलते ईद पर दूध की कमी न रह पाए।
पराग दूध और संघ का दावा है कि ईद के त्यौहार पर लॉकडाउन भी न टूटे और सोशल डिस्टेंसिंग भी बनी रहे। इसके लिए टैंकरों के माध्यम से 'डोर टू डोर' दूध आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। पराग दूध संघ लाॅकडाउन से पहले महानगर में प्रतिदिन 50 से 70 हजार लीटर दूध की आपूर्ति करता था लेकिन आजकल यह घटकर मात्र 30 हजार लीटर रह गई है।
अब पराग दूध संघ समेत मदर डेयरी और अमूल सहित कई कंपनियां करीब एक लाख लीटर दूध की आपूर्ति करेंगी। पराग दूध के रेट 40, 50 और 56 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा कंपनी दूध निर्मित प्राॅडक्ट खीर, मावा, पनीर आदि की भी आपूर्ति की है।