शहरकाज़ी ज़ैनुस सालिकीन सिद्दीकी ने बताया कि शाही ईदगाह में ईद की नमाज सुबह आठ बजे होगी, इसलिए नमाजी एक घंटा पहले ही वहां पहुंच जाए। उन्होंने शहरवासियों से अपील की, कि कोई भी नमाजी सड़क पर या मस्जिदों के बाहर नमाज अदा न करे। पुलिस-प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाए। उन्होंने ईद पर बिजली और पानी की व्यवस्था के बेहतर इंतजाम करने की मांग प्रशासन से की। वहीं मेरठ के साथ ही बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर समेत पूरे वेस्ट यूपी में ईद को लेकर पुलिस-प्रशासन ने व्यवस्था कर ली है। मुसलमानों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।
वहीं ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल के अध्यक्ष कारी शफीकुर्रहमान ने बताया कि बुधवार को सऊदी में चांद नहीं दिखा। ऐसे में वहां शुक्रवार को ईद मनेगी। भारत में अगले दिन यानी शनिवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रमजान मुबारक के एक महीने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। ईद प्यार और मुहब्बत का पैगाम देता है। रमजान का एक महीना पूरी दुनिया में कारोबार को बढ़ावा देता है। इस त्योहार पर अपने आप में सुधार करने का संकल्प लिया जाए। नौजवानों को संबोधित करते हुए कि मुल्क की तरक्की में अपना योगदान दें। पक्का और सच्चा मुसलमान बनकर देश की खिदमत करें।
उन्होंने कहा कि ईद पर काफी संख्या में लोग मस्जिद और सार्वजनिक स्थलों पर एकत्र होते हैं। इसलिए साफ-सफाई और पानी की उपलब्धता बेहद जरूरी है। पार्षदों का कहना कि यदि समय से व्यवस्था नहीं की गईं तो लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान पार्षद फजल करीम, रेशमा दिलशाद सैफी, सलमा सलीम मलिक, पूर्व पार्षद भाई गफ्फार, अफजाल सैफी भी उपस्थित रहे।
शिया समुदाय की मस्जिदों में ईद की नमाज का वक्त
- शाही मस्जिद ईदगाह मंसबिया, रेलवे रोड : सुबह 8 बजे
- मस्जिद दरबारे हुसैनी, जैदी फार्म : सुबह 8 बजे
- छोटी मस्जिद, कोटला घंटाघर : सुबह 8 बजे
- मस्जिद अलमुर्तजा, जैदी नगर सोसायटी : सुबह 8ः30 बजे
- शाही मस्जिद जाहिदियान : सुबह 8ः30 बजे
- मस्जिद हजरत अबू तालिब, लोहियानगर : सुबह 9 बजे