फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ईद आज, सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..ईद के मोके पर घंटाघर स्थित नगर निगम मार्किट में खरीदारों की लगी भीड़......संवाद - फोटो : punch news
विज्ञापन
ईद-उल-फितर पर शहर की 375 मस्जिदों और 28 ईदगाह में लगभग 1.42 लाख लोग नमाज अदा करेंगे। पुलिस ने कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए हैं।
विज्ञापन

सड़क पर नमाज पढ़ने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और पासपोर्ट भी जब्त होगा। नवरात्र और ईद एक साथ होने के कारण मिश्रित आबादी वाले धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात होगा। एडीजी भानु भास्कर ने ईदगाह पर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शांतिपूर्वक नमाज अदा करने के लिए धर्म गुरुओं से बातचीत की। पुलिस सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने की तैयारी कर रही है। अफवाहों पर अंकुश लगाने के लिए सोशल मीडिया की निगरानी हो रही है। जिले में लगभग 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। क्विक रिस्पांस टीम और पीएसी के जवान भी सुरक्षा संभालेंगे।

106 को रेड कार्ड भेजकर दी चेतावनी



एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि शांतिभंग करने और यातायात बाधित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में ईद आदि के दौरान उपद्रव या शांति भंग कर चुके 106 लोगों को रेड कार्ड भेजकर चेतावनी दी गई है। अगर उनके क्षेत्र में शांति भंग हुई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें