फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सपा विधायक ने कहा- कांवड़ यात्रा में सात दिन रास्ते बंद, क्या ईद पर...?

Mon, 20 Aug 2018 03:34 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सपा विधायक रफीक अंसारी ने एसएसपी से कहा, कांवड़ यात्रा में सात दिनों तक रास्ते बंद किए गए। क्या पुलिस ईद पर तीन दिन के लिए एक तरफ का रास्ता बंद नहीं कर सकती। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद का है। यहां हापुड़ रोड पर बकरा पैठ लगने की वजह से सड़क के दोनों तरफ काफी लंबा जाम लग जाता है। नौचंदी पुलिस ने शनिवार देर शाम बकरे बेचने वालों को वहां से खदेड़ दिया था। रविवार दोपहर हापुड़ रोड पर बकरे बेचने वालों ने फिर से सड़क किनारे पैठ लगा ली थी। पैठ के कारण फिर जाम लग गया। यहां से गुजरे एसपी सिटी ने दुकानदारों को सड़क से हटाकर तिरंगा गेट के अंदर करा दिया। हिमायत में आए लोगों से कहा कि सड़क जाम नहीं होने दी जाएगी। यहां पैठ लगने से कोई हादसा हो सकता है। इसके बाद लोग बकरे लेकर तिरंगा गेट के अंदर मैदान में चले गए। 

हापुड़ रोड पर बकरा पैठ हटाने को लेकर नाराजगी जताते हुए सपा विधायक रफीक अंसारी ने रविवार को विवादित बयान दे दिया। एसएसपी और एसपी सिटी को कॉल कर यहां तक कह दिया कि माहौल खराब करने से क्या फायदा। विधायक ने एसएसपी से कहा कि ईद के दो दिन रह गए हैं। बकरा पैठ पहले गुलमर्ग के पास लगती थी। पुलिस ने वहां से भी उन्हें भगा दिया। अब ये लोग हापुड़ रोड पर तिरंगा गेट के सामने पैठ लगाने लगे तो पुलिस ने वहां इन पर लठ बजा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी से जानकारी लेते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
अब इनके लिए सड़क बंद कराओ
विधायक ने कॉल करके कहा कि मुसलमानों ने कांवड़ के दिनों में सहयोग किया। 2-3 दिन ये जहां बकरे बेच रहे हैं उन्हें बेचने दो। 2-3 दिन परेशानी उठा लो। माहौल खराब हो जाएगा, इससे क्या फायदा। कांवड़ के दिनों में भी तो पुलिस सात दिनों तक रास्ते बंद कराती है। मुसलमान भी सहयोग करते हैं तो फिर अब इनके लिए 2-3 दिन एक तरफ से सड़क बंद करा दो।

मैंने तो अनुरोध किया
मैंने तो अनुरोध के तौर पर ये बातें कहीं। पुलिस-प्रशासन का काम लोगों को सहूलियत देना है, डंडे बजाना नहीं। कांवड़ में सात दिन रास्ते बंद हुए। मुस्लिमों ने भी अपनी दुकानें बंद कर सहयोग किया। अब बकरीद पर इनके लिए 2-3 दिन तक सड़क का एक हिस्सा बंद किया जा सकता है। अधिकारियों ने भी सहमति जताकर तिरंगा गेट के अंदर व्यवस्था करा दी। पब्लिक तक जानकारी पहुंचाने को मैंने ही ऑडियो वायरल की। -रफीक अंसारी शहर विधायक

व्यवस्था बिगड़ रही थी
हापुड़ रोड पर पैठ लगने से कई किमी लंबा जाम लगने से ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ रही थी, इसलिए पैठ संभव नहीं थी। एसपी सिटी ने वहां जाकर पैठ की दूसरे स्थान पर व्यवस्था करा दी है। कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया। - राजेश कुमार पांडेय एसएसपी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें