फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 637 जगहों पर होगी ईद की नमाज, तैयारियां पूरी

Sat, 07 Jun 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
बिजनौर में ईद उल अजहा पर बकरा खरीदने के लिए उमड़ी भीड़ संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में 637 ईदगाह और मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की जाएगी। सुरक्षा इंतजामों को मजबूत बनाने के लिए सेक्टर व्यवस्था को लागू कर दिया गया। वहीं अतिसंवेदनशील स्थानों पर पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकारियों ने ईदगाह और कुर्बानी स्थलों का दौरा करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी बिजनौर शहर की ईदगाह पर पहुंचे और दिशा निर्देश दिए। इनके अलावा बिजली, नगर पालिका समेत विभाग भी तैयारियों में जुटे रहे। पुलिस अधिकारियों ने मस्जिद और ईदगाह के परिसर में ही नमाज अदा करने की अपील की। उधर एएसपी पूर्वी विनय कुमार सिंह व एएसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव ने अपने अपने क्षेत्र की ईदगाह का निरीक्षण किया।
जिले में 446 मस्जिद और 191 ईदगाह हैं जहां नमाज होगी। पुलिस रिकार्ड के अनुसार 191 जगहों पर कुर्बानी की जाएगी। पुलिस की ओर से निर्देश जारी किए गए कि कुर्बानी स्थल के अलावा अन्य जगहों पर पशु की कुर्बानी नहीं होने दी जाएगी। उधर ईद पर शांति व्यवस्था में खलल नहीं पड़ने पाए, इसके लिए 675 सूकर बाड़ा संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिन्हें कहा गया कि नमाज के वक्त सूकर बाड़े से बाहर नहीं निकलने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें