फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान महीने की इबादत का तोहफा है ईद, जानिए, कुछ खास बातें

Thu, 14 Jun 2018 02:42 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
मस्जिद में लोगों को संबोधित करते कारी शफीकुर्रहमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में शाही जामा मस्जिद में तीन दिवसीय शबीना पूरा होने पर कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने तकरीर पेश की। इस दौरान उन्होंने ईद उल फितर के बारे में लोगों को बताया।रमजान महीने में रोजा रख इबादत के बाद अल्लाह ने अपने बंदों को एक तोहफा दिया है। जिसे ईद उल फितर कहते हैं।

विज्ञापन


रमजान के महीने में जहां बंदों ने भरी गर्मी में रोजे रखकर अल्लाह की इबादत की। उन्होंने लोगों से रमजान के बाद भी नमाज पर पाबंदी करने की अपील की। उन्होंने कहा रमजान महीने की तरह मस्जिदों में रौनक रहने लगे तो हम लोगों की जिंदगियों में अमन और चैन आ जाएगा। 

कारी शफीकुर्रहमान ने ईद पर गरीबों का ध्यान रखने को कहा। ईद को भाईचारे और मिल जुलकर ही मनाना चाहिए। ईद के दिन युवाओं को बाइक स्टंट और अन्य गलत कार्य से परिवार के लोगों को नसीहत देनी चाहिए। ईद पर जरूरी नहीं कि नए कपड़े ही पहने जाए। लेकिन कपड़े साफ सुथरे और पाक हो। गरीब परिवार के बच्चे ईद पर नए कपड़े बनाने की जिद करते हैं। ऐसे में आर्थिक स्थिति से कमजोर परिवार मुश्किल में पड़ जाता है। 
विज्ञापन


ऐसे परिवार के लोगों को जकात-फितरा देना चाहिए। जिससे उनके परिवार के लोग भी ईद उल फितर हंसी खुशी मना सकें। बृहस्पतिवार को चांद नजर आया तो शुक्रवार को ईद होगी। चांद न दिखने पर शनिवार को ईद उल फितर होगी।

Trending Videos
विज्ञापन

सभागार में आयोजित रोजा इफ्तार में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
मेरठ बार एसोसिएशन के सभागार में रमजान माह के पर्व पर अधिवक्ताओं व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रोजा इफ्तार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिले के राजनेताओं व भारी संख्या में वकीलों ने भाग लिया। एसोसिएशन के महामंत्री देवकी नंदन शर्मा ने बताया कि मेरठ बार एसोसिएशन द्वारा रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। मुस्लिम अधिवक्ताओं ने दुआ व अमन चैन की अपील की। मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जानी ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, सपा जिला अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह, यशपाल सिंह, रालोद नेता राजकुमार सांगवान तथा पुलिस अधीक्षक नगर रणविजय सिंह पुलिस अधीक्षक देहात, राजेश कुमार पूर्व अध्यक्ष अजय त्यागी, सुभाष, कुंवरपाला, अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष नरोत्तम गर्ग सतीश बालियान, झम्मन सिंह वर्मा, अब्दुल जब्बार खान, अय्याज अहमद, कोसर नदीम, परवेज आलम, रमेश चंद गुप्ता, ममता तिवारी, उर्वशी सिंह, सीता रानी, जसपाल गुजराल आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें