फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से ईद सेलीब्रेशन सम्मान समारोह, गले मिलकर बांटी खुशी

Thu, 21 Jun 2018 02:05 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
होटल हाइफन में अमर उजाला की ओर से आयोजित समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ईद सेलीब्रेशन सद्भावना सम्मान समारोह का आयोजन दिल्ली रोड स्थित होटल हाइफन में किया गया। अमर उजाला व स्वयं मीडिया एंड प्रोडक्शन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ही देश में आपसी सद्भावना एवं सौहार्द कायम रहता है।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि रोज मैरी इंस्टीट्यूट के संस्थापक जगदीश लूथरा रहे। विशिष्ट अतिथि एसडीएस ग्लोबल के चेयरमैन किशन कुमार गुप्ता थे। होटल हाइफन में दोपहर 12 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में उपहारों की बरसात हुई। गण्यमान्य लोगों का सम्मान किया गया। 

पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, शहर विधायक रफीक अंसारी, ज्ञान दीक्षित, मो. गुलजार, मो. मुफ्ती नईम, शहरकाजी जैनुस साजिदीन, शायर पॉपुलर मेरठी, डॉ. कलाम, चंद्रकांत त्यागी, कैप्टन (रि.) बाबू खान को सद्भावना सम्मान से नवाजा गया। वक्ताओं ने कहा आपसी सौहार्द की मुहिम बेहद ही शानदार है। रोजा भले ही मुस्लिम रखते हों पर ईद सभी मिलकर मनाते हैं। 
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा आज आवश्यकता है कि सभी वर्ग सभी त्योहारों को मिलकर मनाएं। मंच संचालन डॉ. अनवर रोमानी ने किया। इस दौरान योद्धा मिलिट्री अकादमी से विनोद त्यागी, लेम्फोर्ड से सिसौदिया, साव्या ज्वैलर्स से अमित गुप्ता, अंशुल, विवेक, वरुण गर्ग, अजय भारद्वाज, जफर खान, अभिषेक, शिवानी, कृष्ण कुमार शर्मा, ओमपाल गुर्जर, निगहत, सलमान और प्रवीण जैन मौजूद रहे।

विज्ञापन

विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल को सम्मानित करते जगदीश लूथरा - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने भाईचारे को बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही लोगों को प्रेम से रहने का संदेश दिया। 

यह रहे विजेता
ईद सेलीब्रेशन के विजेता फिरोज, हिमांशु, महकार सिंह, एल्फा अग्रवाल, सौम्या रस्तोगी, कैलाश चंद, शालिनी कंसल, सूरज महादेव, सलमान और हरि मौजूद रहे।

यह रहे सहयोगी
ईद सेलीब्रेशन सद्भावना सम्मान समारोह में योद्धा मिलिट्री एकेडमी, लेम्फोड बायोटेक, वीएसआई, इंडिया फेम, अप्सनोवा हॉस्पिटल, मनोचा सेल्स, हीना पॉलिमर्स, आर एस हेयर फिक्सिंग सेंटर, शिवालय यामाहा, सुधांशु जी रत्न एवं रुद्राक्ष, क्वालिटी मार्बल्स, विक्रांत बजाज, एफएस फेंटेस्टिक, एसएफ फूड स्टेशन, अलकरीम संस्कृति रिजॉर्ट, फन टॉप, नूर इंटरनेशनल, एमडी इंडस्ट्रीज, पराग डेयरी का सहयोग रहा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें