फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की छवि को धूमिल करने वाले प्रयास अस्वीकार्य : प्रो. मृदुल गुप्ता

विज्ञापन
इकरार अहमद...... चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय में छात्रों के विवाद को लेकर ब
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. मृदुल गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय की छवि को धूमिल करने का प्रयास अस्वीकार्य है। सीसीएसयू प्रतिष्ठित शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान है, जिसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शोध को पहुंचाना है। यह विश्वविद्यालय किसी एक वर्ग, समुदाय, जाति या समूह के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज के लिए समान रूप से छात्रों के लिए कार्य करता है। विश्वविद्यालय की छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सीसीएसयू के कुलपति कार्यालय में रविवार को प्रति कुलपति प्रो. मृदुल गुप्ता, प्रो. बीरपाल सिंह, प्रो. भूपेंद्र सिंह, प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. राकेश शर्मा, इंचार्ज मीडिया सेल प्रो. मुकेश शर्मा, प्रो. प्रदीप चौधरी ने सोशल मीडिया पर प्रसारित विश्वविद्यालय से संबंधित भ्रामक और तथ्यहीन जानकारियों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक जानकारी विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने की साजिश है। विश्वविद्यालय प्रशासन इन अफवाहों का खंडन करता है। विश्वविद्यालय का वातावरण शिक्षाप्रद, रचनात्मक और अनुसंधानमुखी बनाए रखने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, भेदभाव अथवा सामाजिक वैमनस्य को विश्वविद्यालय परिसर में स्थान नहीं दिया जाता है। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट ना डाली जाए। इससे क्षेत्र और विवि की छवि खराब होती है। छात्रों को भी इससे नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि विवि की छवि खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस प्रकरण में लिप्त पाए जाने पर विवि परिसर के छात्रों के खिलाफ कार्रवाई होगी। बाहरी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन को लिखेंगे। नौ मई की घटना में पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस दौरान मितेंद्र गुप्ता, इंजीनियर मनीष मिश्रा मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि छात्रावासों में प्रवेश की व्यवस्था सख्त की जाएगी। आरएफआईडी कार्ड से हॉस्टल में प्रवेश व्यवस्था की जाएगी। इससे बाहरी लोगों के हॉस्टल में प्रवेश पर प्रतिबंध लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें