फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में पुतला दहन

विज्ञापन
सरधना। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचारों के विरोध में गांव दबथुवा में बांग्लादेश की सरकार का
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में गांव दबथुवा में भाजपा नेता पंडित आदेश फौजी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। बांग्लादेश की सरकार का पुतला दहन कर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश मुर्दाबाद और यूनुस सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए।
पंडित आदेश फौजी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएंगा। उन्होंने भारत के मुस्लिम समाज, मौलानाओं और विभिन्न मुस्लिम संगठनों से अपील की कि वह फतवा जारी कर बांग्लादेश की कट्टरपंथी यूनुस सरकार का विरोध करें और वहां के हिंदुओं के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि इससे हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई भाईचारे की भावना को मजबूती मिलेगी। आदेश फौजी ने चेतावनी दी कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार नहीं रुके तो भारत के हिंदू समाज को सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जोनी चौधरी, सत्यप्रकाश जांगिड़, वीरपाल सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, अंकित चौधरी, अंकित कश्यप, सुमित, विपिन कुमार, सिद्धांत, अतुल कश्यप, योगेश गोस्वामी, जगवती, सुदेश, बाला देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें