मोदीपुरम - पुलिस मॉर्डन स्कूल में निरीक्षण करती टीम।
मोदीपुरम। छठी वाहिनी पीएसी स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में क्षेत्रीय निरीक्षण प्रक्रिया के अंतर्गत निरीक्षण संपन्न हुआ। निरीक्षण में कमेटी की अध्यक्ष पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी बरेली शालिनी, पूजा यादव, अनूप सिंह, ज्योति सिंह स्कूल पहुंचे।
निरीक्षण के अंतर्गत विद्यालय की शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक, प्रशासनिक व्यवस्थाओं , आधारभूत संरचना का अवलोकन किया। उन्होंने कक्षाओं, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, खेल मैदान, विभिन्न गतिविधि, कक्षों का निरीक्षण, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से संबंधित कार्यों का भी अवलोकन किया। शालिनी ने विद्यालय में अनुशासन, नियमितता, स्वच्छता व शिक्षण व्यवस्था की सराहना की, साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रधानाचार्या लीना शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद