फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा प्रकाश की ओर ले जाती है : डॉ. ऋतिका

Sun, 23 Nov 2025 06:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य समाज पल्लवपुरम में वेद प्रचार समारोह का आयोजन
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज दो के उदय सिटी काॅलोनी के मंदिर में आर्य समाज पल्लवपुरम द्वारा आयोजित 33वां वार्षिकोत्सव एवं वेद प्रचार समारोह रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रात: यज्ञ के साथ शुरुआत हुई। जिसके बाद भजन प्रवचन एवं वैदिक विचारों की श्रृंखला प्रस्तुत की गई।मुख्य वक्ता आचार्या डॉ ऋतिका आर्या गुरुग्राम ने अपने प्रवचन में कहा कि वेद मानवता का प्रथम ज्योति स्रोत है। स्त्री और पुरुष समान हैं और शिक्षा ही व्यक्ति को प्रकाश की ओर ले जाती है।
विज्ञापन

आर्य समाज का उद्देश्य अंधविश्वास मिटाकर सत्य और विज्ञान पर आधारित संस्कृति का निर्माण करना है। प्रत्येक परिवार में प्रतिदिन यज्ञ स्वाध्याय और सात्त्विक जीवनशैली अपनाई जाए तो समाज से तमाम कुरीतियां स्वयं दूर हो जाएगी। कार्यक्रम में आर्य भजनोपदेशक श्रीचंद आर्य मेरठ ने सुमधुर भजन तथा आचार्य आनंद प्रकाश शास्त्री ने वैदिक यज्ञ द्वारा वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। दोपहर में ऋषि लंगर का आयोजन किया गया। समारोह में ई यशपाल सिंह, डॉ विपिन कुमार, डॉ धर्मेंद्र सिंह, लक्ष्य बालियान, शशि सिंह, राजीव वर्मा, अरुण कुमार, मधु सिंह,सुषमा, काजल, नवनीत पंवार, ओम प्रकाश,आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें