फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवतियों के फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डाले, एक ने छोड़ा स्कूल तो दूसरी युवती का रिश्ता टूटा

Wed, 07 Jun 2023 08:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में साइबर अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं मेरठ मेरठ में पेट में साइबर अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं एक युवक यूपी की यूपी की फोटो एडिट कर उसके ससुराल वालों को भेज दी इससेको भेज दी इससे उसका रिशता टूट गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने के कारण छात्रा ने डर के चलते स्कूल जाना छोड़ दिया। वहीं, एक युवक ने एक युवती के फोटो एडिट कर उसके ससुराल पक्ष के लोगों को भेज दिए। जिस, कारण उसका रिश्ता टूट गया। दोनों ही मामलों में छात्रा व युवती के परिजन मंगलवार को थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन


पहला मामला दौराला कस्बे का है। यहां की रहने वाली एक छात्रा के फोटो बुढ़ाना के पास डूंगर गांव के रहने वाले युवक ने एडिट कर इंस्टाग्राम पर डाल दिए। छात्रा ने परिजनों से मामले की शिकायत की और डर के चलते स्कूल जाना छोड़ दिया। वह कक्षा 12वीं की छात्रा है। परेशान होकर परिजनों ने दौराला थाने में तहरीर दी।

वहीं, दूसरे मामले में दौराला थाना क्षेत्र के अझौता गांव निवासी युवक ने मुजफ्फरनगर के मोहल्ला चोरावाला निवासी एक युवती के शादी समारोह में फोटो खींच लिए थे और एडिट कर युवती को भेज दिए। परिजनों ने ऐसा करने से मना किया। युवक नहीं माना। अब युवती के परिजनों ने युवती की शादी अझौता गांव में तय कर दी। 24 जून को बरात जानी है। युवती के परिजन इस बात से अनजान थे कि फोटो एडिट करने वाला युवक भी अझौता गांव का है।
विज्ञापन


युवक को युवती का रिश्ता तय होने की जानकारी हुई तो उसने लड़के को युवती के फोटो भेज दिए। जिस पर लड़के के परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया। युवती के परिजनों ने दौराला थाने में युवक, उसके चाचा व चाचा की बेटी के खिलाफ तहरीर दी है। परिजनों का आरोप है कि युवक अपने चाचा की बेटी के मोबाइल से फोटो भेजता था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें