फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में ED की छापेमारी: सरकारी कांट्रेक्टर पंकज मित्तल के घर पर हुई कार्रवाई, लखनऊ के इस मामले से जुड़े तार

Thu, 17 Apr 2025 01:00 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में ईडी की बड़ी कार्रवाई हुई है। यहां एक बड़े कारोबारी के आवास पर ईडी ने छापा मारा है। पंकज मित्तल सरकारी कॉन्ट्रेक्टर हैं।
विज्ञापन
पंकज मित्तल के आवास पर ईडी का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में ईडी की बड़ी कार्रवाई हुई है। टीपी नगर थाना क्षेत्र में कारोबारी पंकज मित्तल के घर पर ईडी के द्वारा छापा मारा गया है। बताया गया कि ठेकेदार बिल्डर के घर ED का छापा पड़ा है। कारोबारी पंकज मित्तल के घर पहुंची ED की टीम पहुंची है।

विज्ञापन

 
टीपी नगर स्थित रघुकुल बिहार में रहने वाले सरकारी ठेकेदार व कारोबारी पंकज मित्तल के यहां ईडी ने छापे की कार्रवाई की है। पंकज मित्तल पुत्र क्रांति प्रसाद गवर्नमेंट कांट्रेक्टर है। बिजली विभाग और सड़क निर्माण के बड़े ठेकेदार हैं। साथ में ही बिल्डर भी हैं। लखनऊ की उन्नति फॉर्चून बिल्डर से भी यह जुड़े हुए हैं। बताया गया है कि गाजियाबाद में भी इनकी फर्म है। 
 
यह भी पढ़ें:सांप के काटने की झूठी कहानी: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर गला दबाकर की पति की हत्या, फिर सांप से डसवाया

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार सुबह करीब 7:00 बजे ईडी की टीम ने पंकज मित्तल के रघुकुल बिहार में पहुंचकर छापे की कार्रवाई की। पत्नी रिता मित्तल, बेटा शिवांग मित्तल व पुत्रवधू को ईडी की टीम ने घर से बाहर नहीं जाने दिया।

टीम ने सभी परिजनों के मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिए। बताया गया है कि ईडी ने इससे पहले पंकज मित्तल को नोटिस भेज कर जांच करवाई में सहयोग की बात की थी।  ईडी की टीम पत्रावली, धन, संपत्ति आदि की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें