फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाइक बोट व मोनाड घोटाला मामले में ईडी का शिकंजा, शिवलोकपुरी में बिजेंद्र हुड्डा के घर 12 घंटे की छापेमारी

Thu, 06 Nov 2025 02:05 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कंकरखेड़ा की शिवलोकपुरी में ईडी की टीम ने बाइक बोट और मोनाड यूनिवर्सिटी फर्जी डिग्री घोटाले में आरोपी बिजेंद्र हुड्डा के घर 12 घंटे तक छापेमारी की। घर के ताले तोड़कर की गई कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
घर का खुलवाया गया ताला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंकरखेड़ा में  बाइक बोट घोटाला और मोनाड यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। बुधवार रात दिल्ली से पहुंची ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की शिवलोकपुरी कॉलोनी में आरोपी बिजेंद्र हुड्डा के आवास पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की, जो लगातार 12 घंटे से जारी है। कार्रवाई के चलते पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

बिजेंद्र हुड्डा, इंचोली थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव का मूल निवासी है और कुछ समय से अपने परिवार के साथ शिवलोकपुरी में रह रहा था। उस पर बाइक बोट स्कीम के माध्यम से निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी और मोनाड यूनिवर्सिटी के नाम पर फर्जी डिग्री जारी करने के आरोप हैं। इस मामले में उसे पूर्व में पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

यह भी पढ़ें: Meerut: फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन कर 37.88 लाख की टैक्स चोरी! सर्वश्री बालाजी ट्रेडर्स पर केस दर्ज

विज्ञापन

घर पर लगा ताला - फोटो : अमर उजाला

छापेमारी के लिए जब टीम पहुंची, तो घर के मुख्य गेट पर ताला लगा मिला। ईडी अधिकारियों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद कमरे खोले गए और दस्तावेज़ों व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस भी पूरी मुस्तैदी से मौजूद रही।

इलाके में खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा होने लगे, जिन्हें पुलिस ने समझाकर हटाया। ईडी के अधिकारी अभी तक बरामदगी व ज़ब्ती को लेकर कुछ भी आधिकारिक बयान जारी नहीं कर रहे हैं, लेकिन कार्रवाई को महत्वपूर्ण कड़ी जोड़ने के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें