प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची
1. नुकीली और धारदार वस्तुएं: खुखरी, तलवार, मांस काटने के बड़े औजार, चाकू और 10 सेमी (4 इंच) से अधिक लंबे ब्लेड। कैंची, कुल्हाड़ी, फरसा, लोहदंड (रॉड), हथौड़ा, पेचकस, पाना (रेंच), प्लायर और कोई भी ऐसा औजार जिसकी लंबाई 7 इंच (17.78 सेमी) से अधिक हो।
2. खतरनाक रसायन और गैस: रेडियोएक्टिव पदार्थ, अम्ल (एसिड), संक्षारक और जहरीले पदार्थ। ऑक्सीकरणीय पदार्थ, संपीड़ित या द्रवीकृत गैस, दबाव के अधीन घुली हुई गैसें और आंसू गैस।
3. हथियार एवं गोला-बारूद: सभी प्रकार के आग्नेयास्त्र, गोला-बारूद, फ्लेयर गन, स्पोर्ट्स गन, बी-बी बंदूक और एयर राइफल। छर्रा गन, दौड़ शुरू करने वाली पिस्तौल, गन लाइटर, अचेतक बंदूक और दहलाने वाले उपकरण। डायनामाइट, पटाखे, हैंड ग्रेनेड और प्लास्टिक विस्फोटक।
4. ज्वलनशील एवं आपत्तिजनक वस्तुएं: पेट्रोलियम उत्पाद, अल्कोहल (शराब), सभी प्रकार की स्पिरिट और ज्वलनशील तरल या ठोस पदार्थ। गीली बैटरी, मानव राख, शव, मानव कंकाल या शरीर का कोई हिस्सा। मानव या पशु का रक्त (ब्लड), जानवरों के शव, खुला कच्चा मांस और मछली। पालतू पक्षी और अन्य पशुओं को ले जाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध है।