फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट बंद होने से आज फिर प्रभावित होंगी ई-ट्रांजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इंटरनेट सेवाएं बंद होने के कारण आज फिर लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में सिर्फ कैश ट्रांजेक्शन होगी। सुरक्षा की दृष्टि से लिए गए फैसले से ई-कामर्स और ऑनलाइन बैंकिंग आदि कार्य प्रभावित होंगे। ऑनलाइन फूड सप्लाई बंद होने के कारण रेस्टोरेंट व्यापार भी घटकर आधा रह जाएगा। दुकानों और पेट्रोल पंप भी कैश पेमेंट देनी होगी।
विज्ञापन

शहर में बीएसएनएल, जीओ, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के लगभग 37 लाख उपभोक्ता हैं। जो प्रतिदिन एक जीबी के अनुसार 3710 टीबी (टेराबाइट) डेटा का प्रयोग करते हैं। जिला प्रशासन ने अफवाहों को रोकने के लिए बृहस्पतिवार शाम से शुक्रवार शाम तक फिर से इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। पूर्व में भी दो दिन इंटरनेट सेवाएं बंद रही थीं। अब फिर से इंटरनेट बंदी से करोड़ों का कारोबार प्रभावित होगा। सोशल मीडिया पर भी शाम से ही लगाम लग गई। सबसे बड़ा प्रभाव ऑनलाइन बैंकिंग और ई-कामर्स पर पड़ रहा है। होटल और रेस्टोरेंट से लोग ऑनलाइन पेमेंट कर खाना मंगवाते हैं। ऐसे में आज भी इंटरनेट बंद होने के कारण ऑनलाइन डिलीवरी आधी हो जाएगी।
वहीं, आम दिनों के मुकाबले बैंकों में भी भीड़ बहुत अधिक रहेगी। ई-ट्रांजेक्शन करने वालों को भी आज असुविधा का सामना करना पड़ेगा। हालांकि बहुत से लोग इस बीच लीज लाइन का सहारा लेंगे। इंटरनेट बंदी के कारण पेटीएम या बैंक साइट पर जाकर कोई ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे। ऑनलाइन सेल्स करने वाली कंपनियों का कार्य भी प्रभावित होगा। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी भी इस बीच प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें