फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ई-रिक्शा पलटा, हादसे से गुस्साए व्यापारियों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला बेलदारान टी-प्वाइंट पर रविवार रात एक बार फिर ई-रिक्शा पलटने से हादसा हो गया। ई-रिक्शा में बच्चे, महिलाएं और अन्य लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने पालिका के खिलाफ हंगामा करते हुए अधिकारियों से शिकायत की।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। व्यापारियों का आरोप है कि टी-प्वाइंट पर आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन नगर पालिका की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि टी-प्वाइंट की समस्या को लेकर नगर पालिका के संबंधित अधिकारियों को कई बार सूचना दी जा चुकी है। इसके बावजूद कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति और यातायात व्यवस्था को लेकर समय रहते सुधार नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता। हादसे के बाद बाजार के व्यापारियों ने नगर पालिका और अध्यक्ष के खिलाफ विरोध जताया। व्यापारियों ने मांग की कि बेलदारान टी-प्वाइंट पर हादसे रोकने के लिए तत्काल प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की। लोगों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। चेयरपर्सन सबीला बेगम ने मोहल्ले के रास्ते पर हो रही समस्या का जल्द समाधान कराने आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें