फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ई-रिक्शा पलटा, चालक सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। गांव अस्सा से हस्तिनापुर खरीदारी करने ई-रिक्शा से जा रहे गांव अस्सा निवासी एक महिला सहित चार लोग ई-रिक्शा पलटने से घायल हो गए। टोल एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां एक के पैर में फ्रैक्चर होने पर मेरठ रेफर कर दिया।

गांव अस्सा निवासी ई-रिक्शा चालक ज्ञानदीप अपनी ई-रिक्शा में गांव निवासी शैंकी (22), आशा (30) व अंकुज (25) खरीदारी करने के लिए हस्तिनापुर जा रहे थे। ई-रिक्शा चालक ने बताया कि जैसे ही कौल फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो मोड़ पर पहिए के नीचे ईंट आ जाने से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में ई-रिक्शा चालक को मामूली चोट आई है, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को टोल एंबुलेंस ने इलाज के लिए सीएचसी मवाना में भर्ती कराया। जहां सभी का उपचार चल रहा है। जबकि अंकुज के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उसे मेरठ रेफर कर दिया। इस संबंध में थाने में कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें