फलावदा। क्षेत्र के गांव महलका में मंगलवार को गुरुग्राम पुलिस ने एक आरोपी की तलाश में दबिश दी। पुलिस अपने साथ दो युवकों को हिरासत में लेकर आई थी। बताया जा रहा है कि चोरी का सामान खरीदने के मामले में आरोपी को पकड़ने आई थी। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव महलका में गुरुग्राम पुलिस ने एक कबाड़ी की तलाश में दबिश दी। आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया। बताया गया है कि गांव निवासी एक युवक गुरुग्राम में कबाड़ी की दुकान करता है। वहां पर एक दुकान में चोरी हुई है। चोरी के सामान को महलका के कबाड़ी को बेचा गया। पुलिस अपने साथ दो युवकों को लेकर गांव पहुंची थी। पुलिस को देखकर आरोपी खेतों के रास्ते भाग गया। पुलिस ने आरोपी के एक रिश्तेदार को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी बीके त्रिपाठी ने बताया कि बैटरी चोरी का मामला है। महलका के एक युवक ने चोरी की बैटरी खरीदी थी। उसकी तलाश में गुरुग्राम पुलिस आई थी लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा।