फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालकों ने फूंका आतंकवाद का पुतला फूंका

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में कमिश्नरी चौराहे पर इ रिक्शा यूनियन ने चक्का ज
विज्ञापन
मेरठ। पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को ई-रिक्शा चालकों ने संचालन बंद रखा। पाकिस्तान के खिलाफ रोष जताते हुए कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया और आतंकवाद का पुतला फूंका। इसके साथ ही राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में दिया गया। वहीं, ई-रिक्शाएं न चलने के कारण कई मार्गों पर यात्री भटकते रहे। कुछ यात्रियों ने बताया कि कई ऑटो चालकों ने मनमाना किराया भी लिया।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक सुबह नौ बजे कमिश्नरी पार्क में एकत्रित हुए और श्रद्धांजलि सभा की। विभिन्न मार्गों के ई-रिक्शा चालक पहले कमिश्नरी पार्क पहुंचे। ई-रिक्शा संचालक समिति के प्रदेश अध्यक्ष विशाल कौशिक ने इस घटना पर रोष जताया। सुबह चार से शाम पांच बजे तक संचालन प्रभावित रहा। उन्होंने बताया कि शहर में सुबह चार बजे से ई-रिक्शाओं का संचालन शुरू हो जाता है।
इनका प्रयोग नवीन मंडी से सब्जी, फल लाने सहित अन्य कार्यों में भी होता है। शहर के 150 से अधिक स्कूलों के बच्चे भी ई-रिक्शाओं से आते-जाते हैं। शहर और सदर दाल मंडी से खाद्यान्न की सप्लाई के अलावा इलेक्ट्रानिक्स, हार्डवेयर, सेनेटरी सहित अन्य सामान की सप्लाई भी लोग ई-रिक्शाओं से करते हैं। इसके चलते ये सेवाएं भी प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें