पुलिस को दी गई सीसीटीवी फुटेज
व्यापार संघ के अनुसार, घटना की जानकारी उसी रात स्थानीय दरोगा सुभाष को दे दी गई थी। चोरों की पहचान के लिए पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराई गई है। 19 अक्टूबर को कोटला बाजार व्यापार संघ ने थाना देहली गेट के थानाध्यक्ष को औपचारिक पत्र सौंपकर त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया।
चोरों की पहचान और गश्त बढ़ाने की मांग
व्यापार संघ ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों संदिग्धों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही चोरी की गई बैटरी बरामद कर पीड़ित कर्मचारी को राहत दिलाने की अपील की है।
संघ ने कोटला बाजार और नाला रोड क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाने की भी मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके और व्यापारियों में सुरक्षा का भरोसा बना रहे।