फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: कोटला बाजार में ई-रिक्शा की बैटरी चोरी, सीसीटीवी में कैद तीन संदिग्ध, व्यापार संघ ने मांगी कार्रवाई

Mon, 19 Oct 2026 11:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कोटला बाजार की नाला रोड पर ई-रिक्शा की बैटरी चोरी का मामला सामने आया है। व्यापार संघ के अनुसार, तीन संदिग्ध सीसीटीवी में कैद हुए हैं। पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के देहली गेट क्षेत्र के कोटला बाजार की नाला रोड पर ई-रिक्शा की बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। कोटला बाजार व्यापार संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, तीन संदिग्ध युवक ई-रिक्शा से बैटरी चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। व्यापार संघ ने पुलिस से फुटेज के आधार पर कार्रवाई करने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन


रात 8:58 बजे हुई बैटरी चोरी
कोटला बाजार व्यापार संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, घटना 18 अक्टूबर 2026 की रात 8:58 बजे की है। व्यापार संघ के कोषाध्यक्ष दीपक अरोड़ा के कर्मचारी और ई-रिक्शा चालक सचिन ठाकुर की ई-रिक्शा से तीन युवकों ने बैटरी चोरी कर ली। व्यापारियों ने बाजार की सुरक्षा के लिए नाला रोड पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। संघ के अनुसार, वारदात की फुटेज में तीन संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: विजयदशमी 2026: दशहरा पर रूट डायवर्जन, शाम 5 बजे से बदलेगा ट्रैफिक, 36 स्थानों पर पुलिस तैनात

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस को दी गई सीसीटीवी फुटेज
व्यापार संघ के अनुसार, घटना की जानकारी उसी रात स्थानीय दरोगा सुभाष को दे दी गई थी। चोरों की पहचान के लिए पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराई गई है। 19 अक्टूबर को कोटला बाजार व्यापार संघ ने थाना देहली गेट के थानाध्यक्ष को औपचारिक पत्र सौंपकर त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया।

चोरों की पहचान और गश्त बढ़ाने की मांग
व्यापार संघ ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों संदिग्धों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही चोरी की गई बैटरी बरामद कर पीड़ित कर्मचारी को राहत दिलाने की अपील की है।

संघ ने कोटला बाजार और नाला रोड क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाने की भी मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके और व्यापारियों में सुरक्षा का भरोसा बना रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें