फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में ई-चार्जिंग स्टेशन होंगे स्थापित, मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में ई-चार्जिंग स्टेशन होंगे स्थापित, मिलेगा रोजगार
विज्ञापन

मेरठ। पीवीवीएनएल एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिए शहर में ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। बंगारी बृहस्पतिवार को ऊर्जा भवन के सभागार में रेगुलेटरी बिलिंग की समीक्षा कर रहे थे।
एमडी ने विद्युत लाइन लॉस कम करने के लिए प्रीपेड मीटर लगाने के निर्देश दिए। एमडी ने कहा कि शहर में डेढ़ हजार से ज्यादा ई-रिक्शा बताए गए हैं। लेकिन अभी तक कोई भी ई-चार्जिंग स्टेशन नहीं होना बेहद गंभीर है। ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित होने से बेरोजगार युवकों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों से इसकी तैयारी करने की बात कही। उन्होंने बताया कि विद्युत नियामक आयोग ने ई-चार्जिंग स्टेशन के लिए नई टैरिफ श्रेणी एलएमवी-11 बनाई है। कोई भी उपभोक्ता चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए कनेक्शन ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में निदेशक कार्मिक एनके अरोड़ा, निदेशक वाणिज्य आईपी सिंह, निदेशक वित्त पीके अग्रवाल के अलावा मुख्य अभियंता विराग बंसल और संजय आनंद जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें