फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ग्रुप हाउसिंग के लिए नहीं हुए पंजीकरण, ई-ऑक्शन रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडा (मेरठ विकास प्राधिकरण) की लोहियानगर और शताब्दीनगर योजना में अब निजी बिल्डर कॉलोनी बनाकर विकास कार्य करेंगे। इन दोनों ही योजनाओं में मेडा ने ग्रुप हाउसिंग के प्लॉट निकाले गए हैं। इनके लिए पिछले महीने से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हुई थी, जिनके लिए 17 व 18 जनवरी को ई-ऑक्शन होना था, लेकिन बिल्डरों के रजिस्ट्रेशन न कराने से इसे रद्द कर दिया गया है। अब नए सिरे से प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

लोहियानगर में 115.4 करोड़ के तीन ग्रुप हाउसिंग के प्लॉट हैं। इनमें सीपी-पॉकेट में जीएच-01 प्लॉट 19093.43 वर्ग मीटर, के-पॉकेट में जीएच-2 प्लॉट 3870.07 वर्ग मीटर तथा के-पॉकेट में ही जीएच-3 प्लॉट 5158.15 वर्ग मीटर का है। ऐसे ही शताब्दीनगर में 139.04 करोड़ के सेक्टर-4 सी-जे में दो प्लॉट हैं। जीएच-1 प्लॉट 28695.39 वर्ग मीटर और जीएच-02 प्लॉट 14388.75 वर्ग मीटर का है। इनमें अर्द्धनिर्मित आवास हैं, जिनका मूल्यांकन भी किया गया है। दोनों योजनाओं में करीब 65 करोड़ के अर्द्धनिर्मित आवास हैं।
लोहियानगर के लिए ई-ऑक्शन में बोली 17 जनवरी को और शताब्दीनगर में 18 जनवरी को ई-ऑक्शन किया जाना था। बिल्डरों की ओर से रजिस्ट्रेशन न कराने के कारण अब इसे रद्द कर दिया गया है। उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि ई-ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन खोले गए थे, इनमें बहुत अधिक रुझान नहीं आए हैं। ऐसे में इसे नए सिरे से प्रभावी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें