कोतवाली प्रभारी से अजीम ने हाथ जोड़ कर कहा कि साहब मेरी तमन्ना है कि इस बार की ईद का पहला रोजा में अपनी बेगम के साथ ही खोलूं। अगर मेरी शादी में कोई रुकावट डाले तो उसे जेल भेज दो। कोतवाल नागर ने अजीम के पिता को कहा कि कहीं से भी छोटी लड़की देख कर इसका निकाह जरूर करा दो।
एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को मौके पर जाकर जांच करने के आदेश दिए। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर, दो एसआई व कांस्टेबल अजीम के पिता की कपड़े की दुकान पर पहुंचे। यहां भी अजीम ने आरोप लगाया कि जब भी लड़की वाले उसे देखने के लिए आते हैं, तो उनके पिता और चाचा उसकी बुराई करके उसे भगा देते हैं।
पिछले चार साल से परिवार वाले कुछ नहीं कर रहे। वह अपनी शादी के लिए लखनऊ जाकर मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव से भी मिल चुका है। दोनों ने उसे शादी कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक भी उसकी शादी नहीं हुई।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/