फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में बिगड़ी एक व्यक्ति की हालत, अस्पताल में भर्ती, आत्महत्या से जुड़ा है मामला

Sat, 11 May 2019 07:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
व्यक्ति की हालत बिगड़ने पर पुलिस ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर में सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारी को आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति की पूछताछ के दौरान हालत बिगड़ गई। उसकी हालत बिगड़ने पर पुलिस ने आनन- फानन में सीएचसी में भर्ती कराया। उसे बिजनौर रैफर कर दिया गया है। बिजनौर से उसे मेरठ भेज दिया गया। परिजन, एक दरोगा पर पीटने के कारण हालत बिगड़ने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


दो दिन पूर्व ब्लॉक के सामने एक कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारी श्रीराम (65) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके पुत्र ललित ने गांव नारायणपुर पाली निवासी महिला कीर्ति, गांव ककराला निवासी सोमदत्त और एक अन्य महिला गुड्डी के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

आरोप था कि उसके पिता की अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। एक लाख दस हजार रुपये के तीन चेक और साढ़े दस हजार रुपये भी ले लिए गए। पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस सदमे से आहत होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमदत्त और चेक कैश करने वाले नगीना थाना क्षेत्र गांव अलहैदादपुर निवासी पवन 45 वर्ष को पूछताछ के लिए उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि पवन से एक दरोगा के पूछताछ के दौरान उसे दिल का दौरा पड़ गया। पवन की हालत बिगड़ने पर पुलिस के हाथपांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे बिजनौर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक होने पर बिजनौर से मेरठ भेज दिया गया। सीएचसी पहुंचे पवन के भाई मोनू का कहना है कि उसके भाई को थाने में पीटने से हालत बिगड़ी है।

भय से दिल का दौरा पड़ा
चिकित्सा अधिकारी गुरचरन ने बताया कि उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला। भयभीत होकर दिल का दौरा पड़ने की आशंका है। कोतवाल जीत सिंह का कहना है कि पवन पहले से ही दिल का मरीज है। उसके साथ कोई मारपीट नहीं की गई है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें