मेरठ। भावनपुर थाना के गांव स्याल निवासी साहूकार तेजपाल वर्मा के घर पर छह जुलाई की रात कुछ बदमाशों ने बंधक बनाकर डकैती डाली थी। उनकी दम घुटने से मौत हो गई थी। इस मामले में गिरफ्तार एक आरोपी को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर नकदी, जेवरात और मृतक का आधार कार्ड बरामद किया।
पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रविवार को पुलिस ने घटना से संबंधित आरोपी मुज्जमिल निवासी अहमद नगर थाना लिसाड़ी गेट निवासी से लूटी गई नकदी और जेवरात की बरामदगी के लिए कोर्ट के आदेश पर छह घंटे के लिए रिमांड पर लिया। आरोपी की निशानदेही पर गांव जेई की ओर जाने वाले रास्ते पर एक नलकूप के पीछे गन्ने के खेत से 9500 रुपये, सात जोड़ी पाजेब, अंगूठी और मृतक का आधार कार्ड बरामद किया गया है। आरोपी पर तीन भावनपुर, एक दौराला और दो केस लिसाडी गेट थाने में भी दर्ज हैं।