मॉल में प्रेमिका को एक युवक के हाथों पिज्जा खाता देख उसका प्रेमी इस कदर भड़का कि दोनों की सरेआम पिटाई कर डाली। मामला थाने पहुंचा तो प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दी, तो प्रेमी ने अपने गिफ्ट वापस मांग लिए। देर शाम तक थाने में यह हाई प्रोफाइल ड्रामा चलता रहा।
मामला सिविल लाइन थानाक्षेत्र का है। एक युवती निजी कंपनी में जॉब करती है। पुलिस के मुताबिक युवती का ब्रह्मपुरी के एक युवक से करीब पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले प्रेमी ने प्रेमिका को कंपनी के मैनेजर के साथ एक मॉल में पिज्जा खाते देख लिया था। प्रेमी युगल में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। प्रेमी ने अपनी प्रेमिका और मैनेजर की पिटाई की और वहां से फरार हो गया। जिसकी टीपीनगर थाने में शिकायत दर्ज है।